हालात

क्वालिटी टेस्ट में पैरासिटामॉल सहित 53 दवाएं फेल: यहां देखें पूरा लिस्ट

सीडीएससीओ की लिस्ट में कैल्शियम और विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स, एंटी डायबिटीज की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बीमारी को दूर करने के लिए हम आप दवाएं लेते हैं। लेकिन बाजार में कई ऐसी दवाएं हैं जो बीमारी दूर करने से ज्यादा लोगों को बीमार कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में हुए एक टेस्ट में पैरासिटामोल सहित 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल पाई गई हैं। इनमें विटामिन, शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाओं के अलावा एंटीबायोटिक्स भी शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी ड्रग रेगुलेटरी बॉडी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने इसकी लिस्ट जारी की है।

सीडीएससीओ की लिस्ट में कैल्शियम और विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स, एंटी डायबिटीज की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं शामिल हैं।

बैन की गई दवाओं की लिस्ट में दौरे और एंग्जाइटी में इस्तेमाल की जाने वाली क्लोनाजेपाम टैबलेट, दर्द निवारक डिक्लोफेनेक, सांस की बीमारी के लिए इस्तेमाल होने वाली एंब्रॉक्सोल, एंटी फंगल फ्लुकोनाजोल और कुछ मल्टी विटामिन और कैल्शियम की गोलियां भी हैं।

ये दवाएं हेटेरो ड्रग्स, अल्केम लेबोरेट्रीज, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (एचएएल), कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा बनाई जाती हैं।

सीडीएससीओ ने जो ताजा सूची जारी की है उसमें 48 दवाओं के नाम हैं। इन सभी दवाओं को प्रतिबंधित की सूची में रखा गया है। इन दवाओं में पेट के इंफेक्शन के लिए दी जाने वाली दवा मेट्रोनिडाजोल और शेलकाल टैबलेट्स भी जांच में असफल रहीं हैं।

सभी 48 दवाओं की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि सीडीएससीओ ने 53 दवाओं की क्वालिटी टेस्ट किया था, लेकिन इसमें से 48 दवाओं की सूची जारी की गई है। पांच दवा कंपनियों ने कहा कि ये उनकी दवाइयां नहीं हैं, बल्कि उनके नाम से बाजार में नकली दवाइयां बेची जा रही है। इसके बाद उन्हें लिस्ट से हटा दिया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा