
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एक बार फिर से हड़कंप मचा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के 4 नए मामले दर्ज किए गए। जो अपने आप में परेशान करने वाली खबर है। इन नए मामलों की पुष्टी के साथ ही राज्य में ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की सख्या 28 पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल संक्रमित पाए गए सभी 4 लोगों को दिल्ली के साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: undefined
आपको बता दें, इससे पहले आज सुबह दो और मामले सामने आए थे, लिहाजा आज ओमिक्रॉन के छह मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 28 में से 12 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वक्त 12 मरीज एलएनजेपी और चार मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
Published: undefined
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं इसे देखते हुए सभी सक्रिय मामलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। होम आइसोलेशन की व्यवस्था और दुरूस्त की जाएगी। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि बूस्टर डोज की मंजूरी दी जाए।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined