हालात

बिहार में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 5 लोग घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर हुए इस हादसे के बारे में बताया कि एक स्कॉर्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुल छह लोगों की मृत्यु हो गयी है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

 पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-बिहारशरीफ सड़क मार्ग के निर्माणाधीन फोरलेन पर हुये सड़क हादसे में मंगलवार को सुबह छह लोगों की मौत हो गयी तथा पांच घायल हो गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे में छह लोगों की जान जाने पर शोक जताया तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर हुए इस हादसे के बारे में बताया कि एक स्कॉर्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुल छह लोगों की मृत्यु हो गयी है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए पांच लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

उन्होंने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि सड़क के किनारे खडे एक हाईवा वाहन को, नवादा जिला की तरफ से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी ।

एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों व अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार घटना की जांच और अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आकाशवाणी भवन में डटे राहुल गांधी, EC जाने पर अड़े, बोले- डरे ज्ञानेश कुमार, 300 सांसदों से नहीं मिलना चाहते

  • ,
  • फिर खुली चुनाव आयोग की पोल: बंगाल में अपील ट्रिब्यूनल के पोर्टल में बेशुमार दिक्कतें, पूर्व जजों ने गिनाईं खामियां

  • ,
  • IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने सौरव गांगुली, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

  • ,
  • ‘इंडिया’ गठबंधन के मार्च में BJD भी शामिल, जयराम रमेश का BJP पर तंज, कहा- ‘भारतीय झूठ पार्टी’ की उल्टी गिनती शुरू

  • ,
  • लखनऊ: एक ही बारिश में डूब गया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’, रिवर फ्रंट भी पानी-पानी, फ्लडप्लेन की बाड़बंदी पर उठे सवाल