हालात

त्रिपुरा में रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 6 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

सीएम माणिक साहा ने कहा कि दुखद घटना में कुमारघाट में उल्टा रथ यात्रा के दौरान बिजली का करंट लगने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और कुछ लोग घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है।

त्रिपुरा में रथ यात्रा के करंट की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
त्रिपुरा में रथ यात्रा के करंट की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल फोटोः वीडियोग्रैब

त्रिपुरा के कुमारघाट इलाके में आज एक धार्मिक रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। यात्रा के दौरान रथ हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ गया, जिससे कई श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 लोग घायल हुए हैं।

Published: undefined

त्रिपुरा पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को कुमारघाट इलाके में लोहे से बने एक विशाल रथ के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से कई श्रद्धालु करंट से झुलस गए। इस हादसे में दो बच्चों और महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

कुमारघाट उपमंडल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीत चकमा ने कहा कि आज जले हुए दो लोगों को आपातकालीन वार्ड में लाया गया। उसके बाद करीब 10-12 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से छह लोग मरे हुए थे। 6-7 लोग झुलस गए हैं। दो बच्चों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है। छह अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Published: undefined

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने एक ट्वीट में कहा कि एक दुखद घटना में, आज कुमारघाट में उल्टा रथ यात्रा के दौरान बिजली का करंट लगने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया। इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मणिपुर में छह नागाओं की हत्या से तनाव चरम पर, विरोध में बंद का दिखा असर, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदीः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: कोहली-रोहित की मौजूदगी गिल के लिए होगी फायदेमंद और द्रविड़ के बेटे को भारत की U-19 टीम में शामिल किया गया

  • ,
  • बीजेपी की करतूतों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: अनुभव सिन्हा को पसंद आई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' और 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज