हालात

सबरीमाला: 68 तीर्थयात्रियों की गिरफ्तारी के खिलाफ केरल में प्रदर्शन, नाराज हिंदुवादी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

रविवार की देर रात सबरीमाला मंदिर के बाहर एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। अचानक सौ से अधिक अयप्पा श्रद्धालु मंदिर के बाहर इकट्ठा हो गए और मंत्रों का उच्चारण करने लगे। करीब एक घंटे बाद इन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

सबरीमाला में 60 से अधिक तीर्थयात्रियों को मंदिर परिसर में लागू किए गए आदेशों का पालन न करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है जिससे यहां और पूरे केरल में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कुछ नाराज हिंदू कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारे लगाए और पूरे राज्य के पुलिस थानों के सामने प्रार्थना सत्र आयोजित किए। केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने इस कार्रवाई के लिए राज्य सरकार की आलोचना की है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही तिरुवनंतपुरम में प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निवास के पास एकत्र होकर नारे लगाने लगे।

Published: undefined

रविवार देर रात से तनाव उस समय और बढ़ गया जब सबरीमाला और उसके आसपास लागू धारा-144 के बावजूद 200 से अधिक तीर्थयात्रियों ने परिसर खाली नहीं किया और भगवान अयप्पा के भजनों का गायन शुरू कर दिया। अनुरोध किए जाने के बाद भी उन्होंने गाना जारी रखा। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई करने और जबरन उन्हें निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। 68 भक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Published: undefined

इन लोगों को पत्तनमतिट्टा के मनियार पुलिस शिविर ले जाया गया है और सोमवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक प्रतीश कुमार ने बताया कि रात 10 बजे मंदिर बंद होने के बाद उन लोगों को मंदिर परिसर खाली करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Published: undefined

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री अल्फोंस ने कहा, “मैं यह समझ नहीं पा रहा कि केरल पुलिस ने निषेधाज्ञा क्यों लागू की है। यह चीजों को संभालने का तरीका नहीं है। सबरीमाला तीर्थयात्री कट्टरपंथी नहीं हैं। आप यहां बल प्रयोग नहीं कर सकते।”

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक हलचल थमने से कच्चा तेल 2.1% सस्ता और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में जांच और एफआईआर दर्ज कराकर क्या योगी ने आरएसएस को शर्मिंदगी से बचा लिया?

  • ,
  • पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा चुनाव का स्पष्ट रोडमैप

  • ,
  • खेल: जर्मनी के पूर्व स्टार श्वेनस्टीगर पर ‘नस्लवादी’ टिप्पणी का आरोप और तुर्किये ने अमेरिका को 3-2 से हराया