हालात

झारखंड के गोड्डा में अज्ञात बीमारी से 7 बच्चों की मौत, सभी आदिम जनजाति परिवारों से, दहशत में लोग

जानकारी के मुताबिक बड़ा सिंदरी पंचायत के जोलो, बैरागो, सारमी, सिदलेर, डांडो गांवों के कई बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं। जोलो और बैरागो में 14 नवंबर से 21 नवंबर तक पांच बच्चों की मौत हुई है, जबकि डांडो और सारमी में भी दो बच्चों की जान बीमारी से चली गई है।

झारखंड के गोड्डा में अज्ञात बीमारी से 7 बच्चों की मौत, सभी आदिम जनजाति परिवारों से, दहशत में लोग
झारखंड के गोड्डा में अज्ञात बीमारी से 7 बच्चों की मौत, सभी आदिम जनजाति परिवारों से, दहशत में लोग फोटोः IANS

झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड के कई गांवों में बच्चों में फैली अज्ञात बीमारी से स्थानीय लोग दहशत में हैं। एक हफ्ते के दौरान इस बीमारी से सात बच्चों की मौत हो गई है। सभी बच्चे पहाड़िया नामक आदिम जनजाति परिवारों के बताए जा रहे हैं। बीमारी को लेकर लोगों में खौफ का आलम है।

बताया जा रहा है कि जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड के कई गांवों में लोगों ने बच्चों को बुखार और दर्द की शिकायत की थी। बीमारी फैलने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को चिकित्साकर्मियों की एक टीम प्रभावित गांवों में पहुंची। बच्चों की मौत की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

विश्व आदिवासी अखिल एभोन संगठन के संजय किस्कू द्वारा जिला प्रशासन को लिखित तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक बड़ा सिंदरी पंचायत के जोलो, बैरागो, सारमी, सिदलेर, डांडो आदि गांवों के कई बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं। जोलो और बैरागो गांव में 14 नवंबर से 21 नवंबर तक पांच बच्चों की मौत हुई है, जबकि डांडो और सारमी में भी दो बच्चों की जान बीमारी से चली गई है।

संजय किस्कू ने बताया है कि सभी मृतक बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम थी। इधर इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। गोड्डा के विधायक अमित मंडल ने कहा है कि यह इलाका सीएम हेमंत सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन जिला प्रशासन आदिम जनजाति परिवारों के बच्चों में फैली बीमारी से अनजान है। यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक स्थिति है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, अजय राय ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सब बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने दी 'तबाह' करने की धमकी, ईरानी सेना के जनरल बोले 'ये रणनीतिक हताशा' का संकेत

  • ,
  • ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, कहा- पुरानी वोटर लिस्ट से फिर से मतदान कराया जाए

  • ,
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है दिल्ली: नाबालिग के साथ गैंगरेप से आक्रोश, छात्राओं ने निकाला यूनिटी मार्च