हालात

ओडिशा रेल हादसे में बिहार के 7 लोगों की मौत, 36 घायल और 6 लापता

अब तक मधुबनी से छह, पश्चिम चंपारण से दो, जमुई और बिहारशरीफ से एक-एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। लापता और घायलों के परिजन बालासोर के लिए रवाना हो गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ओडिशा ट्रेन हादसे में कम से कम 288 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सात लोग बिहार के हैं। इसके अलावा बिहार के 36 अन्य लोग घायल हुए हैं और छह लापता बताए जा रहे हैं। सात मौतों में से तीन मधुबनी जिले से, दो जमुई जिले से, एक नवादा और एक पूर्वी चंपारण जिले से है। घायलों में 11 पूर्वी चंपारण के, नौ मधुबनी के, छह नवादा के, पांच बेगूसराय के और पांच जमुई के हैं।

Published: 04 Jun 2023, 1:57 PM IST

अब तक मधुबनी से छह, पश्चिम चंपारण से दो, जमुई और बिहारशरीफ से एक-एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। लापता और घायलों के परिजन बालासोर के लिए रवाना हो गए हैं। बिहार सरकार ने घायलों को सहायता प्रदान करने, लापता व्यक्तियों का पता लगाने और शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ओडिशा भेजी है।

Published: 04 Jun 2023, 1:57 PM IST

टीम घायल लोगों को घर वापस लाने के लिए परिवहन के अन्य साधनों की भी सुविधा प्रदान करेगी। बिहार सरकार ने अररिया से 24, किशनगंज से दो, दरभंगा से नौ, समस्तीपुर से तीन और सीतामढ़ी जिले से दो लोगों को वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था की है।

Published: 04 Jun 2023, 1:57 PM IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें इसका बहुत दुख है। इस घटना में लापरवाही हुई है। इस घटना ने रेलवे के दावे फेल कर दिए। इसकी जिम्मेवारी तय होनी चाहिए। जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। इस घटना में बिहार के कई लोग घायल हुए हैं। सारी जानकारी ली जा रही है उसके बाद बिहार सरकार निर्णय लेगी।

Published: 04 Jun 2023, 1:57 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 04 Jun 2023, 1:57 PM IST