हालात

दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें, लोग परेशान, कन्याकुमारी में बांधों की हो रही निगरानी

कन्याकुमारी जिले के 9 बांधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगर इन बांधों में पानी का प्रवाह ज्यादा हुआ तो कुछ बांधों के गेट खोल दिए जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण तमिलनाडु के इलाकों में इन दिनों हो रही भारी बारिश से लोग परेशान हैं। इस बीच कन्याकुमारी जिले में बांधों पर निगरानी रखी जा रही है। अग्निशमन और बचाव विभाग भी किसी भी संभावित बचाव अभियान के लिए तैयार है। कन्याकुमारी जिला अग्निशमन अधिकारी सत्यकुमार ने बताया, "यदि बाढ़ आती है तो विभाग किसी भी बचाव अभियान के लिए तैयार है।"

Published: undefined

सत्यकुमार ने लोगों से जल निकायों के पास न जाने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने बिजली गुल होने पर भी सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोग बिजली गुल होने की सूचना तत्काल स्थानीय बिजली दफ्तर को दें और अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं को भी सूचित करें।

Published: undefined

कन्याकुमारी जिले के 9 बांधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगर इन बांधों में पानी का प्रवाह ज्यादा हुआ तो कुछ बांधों के गेट खोल दिए जाएंगे। मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि विभाग की ओर से वर्तमान मौसम की स्थिति के बारे में दिये जा रहे सलाहों का पालन करें।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर