हालात

नोएडा के जेपी क्लासिक सोसाइटी के लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसे रहे 7 लोग, महिला की तबीयत बिगड़ी

मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-134 स्थति जेपी क्लासिक सोसाइटी के लिफ्ट में तीन महिलाओं समेत सात लोग करीब 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इसमें एक महिला की तबीयत बिगड़ने गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नोएडा और गाजियाबाद से लिफ्ट में फंसने के मामले लगातार आ रहे हैं। लगभग हर दिन ही इस तरह की खबरें आती रहती है। ताजा मामला नोएडा के जेपी क्लासिक सोसाइटी का सामने आया है। यहां एक लिफ्ट में सात लोग फंस गए और 40 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान एक महिला की तबीयत भी खराब हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-134 स्थति जेपी क्लासिक सोसाइटी के लिफ्ट में तीन महिलाओं समेत सात लोग करीब 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इसमें एक महिला की तबीयत बिगड़ने गई। बिजली विभाग की टीम ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सातों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सोसाइटी में बुधवार शाम को बी-4 टावर की 16वीं मंजिल से तीन महिला समेत सात लोग ग्रांउड फ्लोर पर आने के लिए लिफ्ट में चढ़े थे। फर्स्ट फ्लोर से पहले ही लिफ्ट अचानक रुक गई। लिफ्ट में सातों लोग करीब 40 मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट के अंदर से शोर मचाया।

लिफ्ट में लगे इमरजेंसी बटन भी काम नहीं कर रहे थे। शोर की आवाज वहां से गुजर रहे सोसाइटी के निवासियों को सुनाई दिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मेंटेनेंस विभाग को दी।

इस बीच लिफ्ट के अंदर ईशा की तबीयत खराब होने लगी। ईशा को बाहर निकाला गया और करीब एक घंटे तक वो ग्राउंड फ्लोर पर रही। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि लिफ्ट में मेंटेनेंस खराब होने की वजह से अक्सर इस तरह की घटना हो रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका सिंह और रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास