
ओडिशा के क्योंझर जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
Published: undefined
पुलिस ने बताया कि गंजाम जिले के पुदामारी गांव के 20 लोग एक गाड़ी में सवार होकर देवी तारिणी के दर्शन के लिए जा रहे थे। क्योंझर के घाटगांव में नेशनल हाईवे 20 पर उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा मंदिर से तीन किलोमीटर पहले हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज क्योंझर जिला अस्पताल और कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined