
2012 दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की मां आशा देवी ने कहा कि बेटी को इंसाफ मिल गया है और चार दोषियों को फांसी हुई। 2012 के बाद मैं 8 साल लड़ी। हम आगे भी दूसरी बच्चियों के इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे। जो हर साल हम प्रोग्राम करते थे इस साल कोरोना की वजह से नहीं कर पाएंगे लेकिन ऑनलाइन प्रोग्राम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि किसी के भी मन में कानून का खौफ नहीं है। कानून में जो भी कमियां हैं उसे सरकार और कानून दूर करे। हाथरस को ही देख लीजिए। हमारा सिस्टम और सरकार जब जिम्मेदारी से काम करेगा तभी अपराध रुकेंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 16 Dec 2020, 9:32 AM IST