हालात

महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 लोग मृत पाए गए, दो घरों से बरामद हुए सभी के शव

सांगली के एसपी दीक्षित कुमार गेदम ने बताया कि म्हैसल गांव में नौ शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक घर से तीन और दूसरे घर से छह शव बरामद हुए हैं। सामूहिक आत्महत्या की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और गांव के सैकड़ों लोग घरों की ओर दौड़ पड़े।

फोटोः ANI
फोटोः ANI 

महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज के निकट म्हैसाल गांव में दो भाइयों के परिवार के 9 सदस्यों के शव घर से बरामद हुए हैं। सभी मृतकों के शव दो घरों से बरामद हुए हैं, जो दोनों भाइयों के थे। शुरुआत जांच में पुलिस ने सभी 9 सदस्यों द्वारा कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार मृतकों में एक पशु चिकित्सक और उसका भाई, एक स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हैं। इस कठोर कदम के पीछे का मकसद, चाहे वह योजनाबद्ध हो या स्वैच्छिक हो या उन्होंने किस तरह के जहरीले पदार्थों का सेवन किया है, अभी तुरंत ज्ञात नहीं हुआ है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

कथित सामूहिक आत्महत्या की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और गांव के अंबिका नगर इलाके में सैकड़ों लोग घरों की ओर दौड़ पड़े। सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित कुमार गेदम, म्हैसल पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत बेंद्रे और अन्य सहित शीर्ष पुलिस अधिकारी जांच करने और स्थानीय लोगों को शांत करने के लिए वहां पहुंचे।

सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित कुमार गेदम ने बताया कि सांगली जिले के म्हैसल गांव में नौ शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक घर से तीन और दूसरे घर से छह शव बरामद किए गए हैं। सामूहिक आत्महत्या की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और गांव के अंबिका नगर इलाके में सैकड़ों लोग घरों की ओर दौड़ पड़े।

इस दौरान जिले के एसपी ने बताया कि सांगली जिले के म्हैसल गांव में नौ शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक घर से तीन और दूसरे घर से छह शव बरामद किए गए हैं। फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि पंचनामा रिकॉर्ड करने, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले उनकी तस्वीरें लेने और अन्य प्रक्रियाओं का काम अभी चल रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा