हालात

एक युवक की सनक से सबके उड़े होश, 32 साल का युवक 81 साल का बूढ़ा बनकर जा रहा था अमेरिका, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

गुजरात के रहने वाले एक युवक ने अमेरिका जाने के लिए ऐसा प्लान बनाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। सीआईएसएफ ने व्हीलचेयर पर जा रहे एक 81 साल के बुजुर्ग को रोककर पूछताछ की तो जो सच्चाई समाने आई तो सबके होश उड़ गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

न्यूयॉर्क जाने की सनक इस कदर हावी हुई कि एक लड़के ने अपना हुलिया 81 साल के बूढ़े का बना डाला। यह अलग बात है कि तमाम कोशिशों के बाद भी वो सुरक्षा और जांच एजेंसियों की नजर से बच नहीं सका। उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रवक्ता सहायक महानिरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने बताया, “इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर रविवार रात वेशभूषा बदले हुए एक बहरूपिया व्हील चेयर पर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर उसने जांच एजेंसियों को धोखा देकर इमीग्रेशन भी क्लियर करा लिया था।”

Published: undefined

फोटो: IANS

दरअसल, 8 सितंबर 2019 को करीब 11 बजे आईजीआई एयरपोर्ट के टी-3 के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में प्री एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक (फ्रिस्किंग) के दौरान एक यात्री अमरीक सिंह फ्लाइट संख्या एआई 101 से न्यूयॉर्क जाने के लिए व्हीलचेयर पर बैठे। सिक्योरिटी चेक के लिए रिपोर्ट किया गया। स्कैनर पर तैनात सीआईएसएफ के अधिकारी ने उन्हें सिक्योरिटी चेक के लिए पोडियम पर खड़े होने के लिए कहा। लेकिन अमरीक सिंह ने बहाना बनाते हुए अपनी असमर्थता जाहिर कर दी कि वह बूढ़ा होने के कारण खड़ा नहीं हो पा रहा है। सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वह बातचीत के दौरान आंखों से संपर्क नहीं बना रहे थे।

Published: undefined

सीआईएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक, “सीआईएसएफ को उसके बात करने के तौर-तरीके पर शक हो गया। वह व्यक्ति बुजुर्ग की आवाज में जैसे बोल रहा था, उस हिसाब से उसकी त्वचा पर झुर्रियों का नाम-ओ-निशान नहीं था। युवक की त्वचा और उसकी बदली हुई बोली ने उसकी ड्रामे का भंडाफोड़ करा दिया।”

Published: undefined

खबरों के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का नाम जयेश पटेल है। जयेश पटले अहमदाबाद का रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय जयेश ने खुद को 81 साल के वृद्ध अमरीक सिंह साबित करने की नाकाम कोशिश की थी। आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को सीआईएसएफ ने दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर