हालात

दिल्ली HC के जज के घर लगी आग से खुला बड़ा राज, कमरे में मिला करोड़ों कैश, CJI ने तुरंत लिया सख्त फैसला

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जब आग लगी, उस समय न्यायमूर्ति वर्मा शहर से बाहर थे। उनके परिवार के सदस्यों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के दौरान एक कमरे में भारी मात्रा में नकदी बरामद की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली हाईकोर्ट के एक जज के आवासीय बंगले में आग लगने से एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना ने न्यायिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। मामला इतना गंभीर हो गया कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के नेतृत्व वाले कॉलेजियम को उन्हें तत्काल स्थानांतरित करने का फैसला लेना पड़ा।

आपको बता दें कि जज के घर से भारी मात्रा में नगद राशि की बरामदगी हुई है। इस घटना ने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम को भी तत्काल कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। जज को दूसरे हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जब आग लगी, उस समय न्यायमूर्ति वर्मा शहर से बाहर थे। उनके परिवार के सदस्यों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के दौरान एक कमरे में भारी मात्रा में नकदी बरामद की, जिसके बाद इस मामले की आधिकारिक एंट्री दर्ज की गई।

स्थानीय पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद यह खबर सरकार के उच्च अधिकारियों तक पहुंची और CJI को जानकारी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए CJI खन्ना ने तुरंत कॉलेजियम की बैठक बुलाई। कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से जस्टिस वर्मा का तुरंत तबादला करने का फैसला किया। जस्टिस वर्मा को उनके मूल हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। वे अक्टूबर 2021 में इलाहाबाद से दिल्ली हाईकोर्ट आए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला