हालात

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! देहरादून-ऋषिकेश को जोड़ने वाला पुल टूटा, कई गाड़ियां गिरीं, देखें वीडियो

पुल गिरने के साथ ही दो लोडर समेत करीब एक दर्जन गाड़िया नदी में गिर गई। इस हादसे में एक शख्स के घायल होने की खबर सामने आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी पुल टूट गया। हादसे के दौरान पुल पर गुजर रहीं करीब एक दर्जन गाड़िया भी पुल से नीचे गिर गईं। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक पुल गिरने के साथ ही दो लोडर समेत करीब एक दर्जन गाड़िया नदी में गिर गई। इस हादसे में एक शख्स के घायल होने की खबर सामने आई है। पुल गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद अब देहरादून से ऋषिकेश के मुख्य मार्ग का संपर्क कट गया है। गाड़ियों को देहरादून से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट करके ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

इस बीच घटनास्थल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रानी पोखरी पुल बीचों बीच टूटकर गिरता दिख रहा है। पुल टूटने के दौरान उससे गुजर रहे वाहन भी नदी में जा गिरे। गनीमत ये रही कि पुल तेजी से नहीं टूटा और हादसा के वक्त नदी का बहाव तेज नहीं था। वरना काफी नुकसान हो सकता था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा