हालात

मुंबई: रिहायशी इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, चपेट में आए राहगीर, पायलट समेत 5 लोगों की मौत

मुंबई के रिहायशी इलाके सर्वोदय नगर में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। विमान में चार लोग सवार थे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। विमान में सवार सभी चार के अलावा एक राहगीर की भी मौत हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  मुंबई में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत  

मुंबई के घनी आबादी वाले उपनगर घाटकोपर में एक चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक राहगीर सहित लगभग 5 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान को तेजी से गिरते देखा गया। विमान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसमें 4 लोग सवार थे। यह दुर्घटना दोपहर लगभग 1.15 बजे हुई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

दुघर्टना का शिकार हुए प्लेन में जो लोग सवार थे, उनकी पहचान कर ली गई है। पायलट कैप्टन पीएस राजपूत, को पायलट मारिया जुबेरी, एएमई सुरभि और एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन मनीष पांडे शामिल थे। इनके अलावा एक शख्स गोविंद पंडित की मौत हादसे में हुई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि दुर्घटना स्थल के पास से गुजरने वाला गोविंद पंडित विमान से गिरते जलते ईंधन की चपेट में आ गया। प्लेन का ब्लैक बॉक्स (यानि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) मिल गया है।

खबरों के मुताबिक, विमान परीक्षण उड़ान पर था और इसने दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ मिनट पहले जुहू हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सकता है।

इस हादसे के बाद चार्टर्ड विमान को उत्तर प्रदेश सरकार का बताया गया था। लेकिन बाद में यूपी सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ये विमान यूपी सरकार का नहीं है। सरकार ने बताया कि इस विमान को मुंबई की ही एक कंपनी को साल 2014 में बेचा था।

(आईएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम