हालात

तमिलनाडु: बुरी नीयत से बच्ची को छत पर ले गया हैवान, विरोध करने पर छत फेंक कर कर दी हत्या

तमिलनाडु में एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है। एक व्यक्ति अपने पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची को बुरी नीयत से छत पर ले गया। लेकिन जब बच्ची ने विरोध किया तो उसने उसे नीचे धक्का दे दिया। छत से गिरकर बच्ची की मौत हो गई।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

तमिलनाडु में शनिवार को एक अमानवीय घटना हुई। कक्षा 5 की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर इमारत की छत से फेंककर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर 29 वर्षीय यवक को गिरफ्तार किया। आरोपी बच्ची का पड़ोसी है।

पुलिस के मुताबिक, मदुरवयल इलाके में शनिवार तड़के 10 वर्षीय किशोरी खुले में शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी, लेकिन लौटी नहीं। देर तक घर न लौटने पर चिंतित लड़की के माता-पिता ने पुलिस को बुलवाया, जिसके बाद माता-पिता, पड़ोसी और पुलिसकर्मियों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

किशोरी को एक इमारत के पिछवाड़े में खून से लथपथ पाया गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ हुआ था।

पुलिस ने किशोरी के पड़ोसी पी. सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। सुरेश पेशे से मजदूर है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने बच्ची को एक खाली मकान की छत पर ले गया। उसके साथ छेड़छाड़ की और जब वह चिल्लाने लगी तो उसे छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच संसद 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो