हालात

पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत की बोगी पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल ट्रेन के कोच को पटरी पर लाने का काम जारी है। हालांकि, यह घटना रेलवे सुरक्षा के सरकार और रेल मंत्री के दावों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत की बोगी पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित
पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत की बोगी पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित फोटोः IANS

पुणे रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी स्टेशन में प्रवेश करते समय अचानक तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गई। घटना से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, हादसे में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Published: undefined

यह घटना उस समय हुई, जब शाम करीब 7:30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रवेश कर रही थी। शाम करीब 7:30 बजे मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22225) प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी ट्रेन का सी-15 कोच का फ्रंट व्हील अचानक पटरी से उतर गया, जिससे ट्रेन के यात्रियों में और स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

Published: undefined

घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। रेलवे के साथ प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। डीसीएम हेमंत बेहेरा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे की टीम कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम कर रही है। रेलवे प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच की बात कही है।

Published: undefined

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल ट्रेन के कोच को पटरी पर लाने का काम जारी है। हालांकि, यह घटना रेलवे सुरक्षा के सरकार और रेल मंत्री के दावों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। देश में आए दिन लगातार कहीं न कहीं से इस तरह के हादसों की खबर आती रहती है।

Published: undefined