हालात

नए संसद भवन के उद्धाटन पर जारी होगा 75 रुपए का सिक्का, जानें इसकी खासियत

वित्त मंत्रालय ने जो नोटिस जारी किया है, उसके मुताबिक यह 75 रुपए का सिक्का गोलाकार होगा और इसका क्षेत्रफल 44 मिलीमीटर होगा। इस सिक्के सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा और इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर, और 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु का मिश्रण होगा।

जारी होगा 75 रुपए का सिक्का (फोटो: सोशल मीडिया)
जारी होगा 75 रुपए का सिक्का (फोटो: सोशल मीडिया) 

पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। हालांकि 21 विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया है और राष्ट्रपति के हाथों उद्घाटन कराने की मांग की है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ऐलान किया कि नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा।  इस सिक्के पर नए संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी।

वित्त मंत्रालय ने जो नोटिस जारी किया है, उसके मुताबिक यह 75 रुपए का सिक्का गोलाकार होगा और इसका क्षेत्रफल 44 मिलीमीटर होगा। इस सिक्के सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा और इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर, और 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु का मिश्रण होगा। सिक्के की बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। इसी तरह, ऊपरी परिधि में देवनागरी लिपि में संसद भवन होगा और निचली परिधि में अंग्रेजी में संसद भवन होगा। गौरतलब है कि यह सिक्का भारत सरकार की कोलकाता टकसाल द्वारा बनाया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध