हालात

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार डंपर ने 4 लोगों को कुचला, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में तीन एक ही परिवार से हैं। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे नजफगढ़ की फिरनी रोड पर हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा आज यानी शुक्रवार सुबह हुआ। आपको बता दें, मरने वालों में से तीन एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में तीन एक ही परिवार से हैं। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे नजफगढ़ की फिरनी रोड पर हुआ है।

मृतकों की पहचान अशोक, इशांत, किरण व जवाहर के रूप में हुई है। अशोक, इशांत व किरण एक ही परिवार से हैं। वहीं डंपर चालक नशे में था या नहीं, अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल करा रही है। वहीं पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें