हालात

यूपी के कासगंज में भीषण दर्दनाक हादसा, कार और टैंपों की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार टैम्पों में आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित एक बाबा जी के यहां मिलने जा रही थे। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को पटियाली थाना क्षेत्र में बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 लोग घायल हैं। मौके पर सारे अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद ने बताया कि कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मरने वाले सभी 7 लोग टैम्पो में थे। जबकि एक बोलेरो सवार की मौत हो गयी है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार टैम्पों में आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित एक बाबा जी के यहां मिलने जा रही थे। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद