हालात

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में भीषण हादसा, फैक्ट्री से लीक हुई केमिकल, 34 लोग पड़े बीमार, मचा हड़ंकप

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख संतोष कदम ने बताया मंगलवार की सुबह 10 बजे सल्फ्यूरिक एसिड लीक हो गया था। गैस लीक होने के बाद फैक्टरी के आस-पास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, जी मिचलाना समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

महाराष्ट्र में ठाणे में एक बड़ी घटना सामने आई है। ठाणे के अंबरनाथ में केमिकल वेपर लीक होने के बाद कम से कम 34 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। खबरों के मुताबिक, सांस लेने की दिक्कत समेत कई परेशानियां होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख संतोष कदम ने बताया मंगलवार की सुबह 10 बजे सल्फ्यूरिक एसिड लीक हो गया था। गैस लीक होने के बाद फैक्टरी के आस-पास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, जी मिचलाना समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं।

उन्होंने कहा कि सभी का इलाज चल रहा है और सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। लीक की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे थे और लीकेज को बंद किया। लीक के कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा