हालात

गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत

अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि जब घटना के बारे में कॉल मिली, तो दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पाया कि आग ने फैक्ट्री को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा उपकरण निर्माण इकाई में शनिवार को भीषण आग लग गई जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

गुरुग्राम अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, अग लगने की सूचना सुबह 2.24 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर दर्जनों दमकल गाड़ियों को भेजा गया।

Published: undefined

आग पर सुबह 10 बजे तक काबू पा लिया गया, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा।

अधिकारियों को संदेह है कि आग इमारत में शॉर्ट सर्किट या किसी गैस के रिसाव से लगी है।

अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि जब घटना के बारे में कॉल मिली, तो दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पाया कि आग ने फैक्ट्री को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय फैक्ट्री के अंदर नौ लोग थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से दो को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मैं खुद दूंगा मोदी को नरवणे जी की किताब, मुझे नहीं लगता PM में लोकसभा आने की हिम्मत होगी- राहुल गांधी

  • ,
  • Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट, यूपी-बिहार, राजस्थान और पंजाब में ठंड-बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट

  • ,
  • 'पीएम मोदी ने रूसी तेल खरीदना बंद करने, अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश का संकल्प लिया', व्हाइट हाउस ने भी किया दावा

  • ,
  • रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई लोगों के बयान दर्ज, मुख्य शूटर की पहचान, पुलिस ने किए कई और खुलासे

  • ,
  • गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 नाबालिग बहनों ने इमारत से कूदकर दी जान, टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं तीनों