हालात

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में होटल में लगी भीषण आग, खिड़कियों से निकाले जा रहे लोग, कमरों में कई लोग फंसे

होटल लेवाना के कमरों में कई लोग फंसे हुए हैं। वहीं कई लोगों के आग से झुलसने की भी खबर सामने आ रही है। होटल में फंसे हुए लोगों को खिड़कियों को तोड़कर निकाला जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के हजरतगंज में होटल लेवाना में भीषण आग लग गई। होटल के कमरों से लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। दमकल की टीम मौके पर मौजूद है। प्राथमिक अनुमान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि होटल के कमरों में कई लोग फंसे हुए हैं। वहीं कई लोगों के आग से झुलसने की भी खबर सामने आ रही है। होटल में फंसे हुए लोगों को खिड़कियों को तोड़कर निकाला जा रहा है।

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि कुछ लोगों को निकाल लिया गया है और अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। होटल लेवाना लखनऊ के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में स्थित है। यह जगह लखनऊ रेलवे स्टेशन के 10 मिनट की दूरी पर है। होटल के पास वाली जगह पर ही हजरतगंज मेट्रो स्टेशन बना हुआ है।

वहीं एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया है और आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश