हालात

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकी ढेर, हथियार बरामद

पुलिस ने कहा, मारे गए आतंकवादी की पहचान आबिद वानी के रूप में हुई है, जो मोहम्मद रफीक वानी का बेटा है। आबिद वानी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था। उसके पास से एके 47 राइफल बरामद की गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक सदस्य मारा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, मारे गए आतंकवादी की पहचान आबिद वानी के रूप में हुई है, जो मोहम्मद रफीक वानी का बेटा है। आबिद वानी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था। उसके पास से एके 47 राइफल बरामद की गई है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई है जिसमें अनेक आतंकवादी मारे गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग