हालात

केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, तकीनीकी खराबी के बाद हाईवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग थे सवार

अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने बड़ासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण इसे आपात स्थिति में सिरसी के निकट राजमार्ग पर उतारना पड़ा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केदारनाथ में एक बड़ा हादसा टल गया है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम जा रहे एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने बड़ासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण इसे आपात स्थिति में सिरसी के निकट राजमार्ग पर उतारना पड़ा।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि केस्ट्रेल एविएशन का हेलीकॉप्टर राजमार्ग के बीच में खड़ा है और यह रिहायशी इमारतों के बहुत करीब था तथा उसके ‘टेल रोटर’ से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे और वे बाल-बाल बच गए उन्होंने बताया कि मामूली रूप से घायल हुए पायलट को अस्पताल ले जाया गया है।

केदारनाथ हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इस घटना से केदारनाथ मंदिर के लिए हेली शटल सेवा प्रभावित नहीं हुई है। हेलीकॉप्टर को राजमार्ग से हटाने के प्रयास जारी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है