हालात

अरुणाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक के खाई में गिरने से असम के 14 लोगों की मौत, 7 लोग लापता

असम के तिनसुकिया जिले के कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि सात अन्य लोग लापता हो गए हैं।

प्रतिकात्मक फोटो
प्रतिकात्मक फोटो 

अरुणाचल प्रदेश में एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उसपर सवार असम के तिनसुकिया जिले के कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि सात अन्य लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तिनसुकिया जिले के आयुक्त स्वप्निल पॉल ने बताया कि राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित अंजॉ जिले के हयूलियांग-चागलागम रोड पर यह घटना हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमे आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे सूचना मिली कि अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक वाहन खाई में गिर गया, जिसके बाद हमने पुष्टि के लिए अंजॉ और तेजू के जिला आयुक्तों से संपर्क किया।’’

पॉल ने कहा, ‘‘पुलिस के दोनों अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने अब तक 14 शव बरामद किए हैं और एक व्यक्ति जीवित था जबकि सात अन्य लोग अब भी लापता हैं।’’

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए तिनसुकिया से क्षेत्राधिकारी और पुलिस कर्मियों की एक टीम को पड़ोसी राज्य भेजा गया है।

तिनसुकिया के आयुक्त ने कहा, ‘‘वे तेजू पहुंच गए हैं और दो-तीन घंटे के भीतर हम अधिक जानकारी दे पाएंगे।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए