हालात

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियों ने पाया काबू

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोदाम एक खुले इलाके में था, लेकिन आग लगने से फर्नीचर और कई टेंट जलकर खाक हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फर्नीचर के एक गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात को गोदाम में आग लगी थी। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Published: undefined

डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे गोदाम में आग लगने के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 17 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया। दो घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि गोदाम एक खुले इलाके में था, लेकिन आग लगने से फर्नीचर और कई टेंट जलकर खाक हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • एलपीजी की कमी के कारण अपने गांव लौटने लगे हैं मजदूर, संकट जल्द नहीं सुलझा तो और बिगड़ सकते हैं हालात

  • ,
  • राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: मिडिल ईस्ट संकट और अफगानिस्तान युद्ध से पाक की अर्थव्यवस्था चरमराई और नेतन्याहू का नया वीडियो आया

  • ,
  • पश्चिम बंगाल चुनावः वाममोर्चा ने 192 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट