
दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में रविवार को भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। मामले की जानकारी होते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटीं।
एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जिनकी दुकानें प्रभावित हुई हैं, वे अब आ रहे हैं। सुबह साढ़े छह बजे के करीब आग लगी है। मेरे बताने से लोग यहां इकठ्ठा हुए। हम लोगों ने आग को बढ़ने से रोकने की कोशिश की। जिनकी दुकानों में आग लगी है। उनको जानकारी दे दी गई है। वे लोग आ रहे हैं।
Published: undefined
अग्निशमन अधिकारी मनीष शेरावत ने बताया कि हमें सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली। यह घटना अंधेरिया मोड़ के पास हुई। यह बाजार हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। हमारा वाहन वसंत कुंज से 7:30 बजे तक मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और जान का कोई नुकसान नहीं है। चार-पांच स्टेशन से कर्मचारी आए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान के बारे में हम नहीं बता पाएंगे।
इससे पहले 11 मार्च 2026 की रात 11:57 बजे भी दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई थी। मौके पर करीब 28 फायर टेंडर पहुंचे थे और रात 3 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका था। राहत वाली बात यह थी कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस आग में लगभग 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं।
Published: undefined
कुछ दिन पहले, 7 मार्च 2026 को भी मंसाराम पार्क में आग लगने की सूचना मिली थी। उस समय 8 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे और आग को जल्दी बुझा लिया गया था। उस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी। उस समय पीएस बिंदापुर में एफआईआर नंबर 155/26, धारा 326(एफ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined