हालात

महाराष्ट्र के परभणी में मंदिर की छत का एक हिस्सा गिरा, पांच लोगों की दबकर मौत, 18 से ज्यादा घायल

मृतकों की पहचान मंथा निवासी संतोष गडाडे, परभणी निवासी आकाश सुरदुसे, जिंतूर निवासी मुनेश अग्रवाल, मानवत निवासी सूरज पोपटकर और वडवानी-बीड निवासी श्रीकृष्ण गवारे के रूप में हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ थी।

महाराष्ट्र के परभणी में मंदिर की छत का एक हिस्सा गिरा, पांच लोगों की दबकर मौत, 18 से ज्यादा घायल
महाराष्ट्र के परभणी में मंदिर की छत का एक हिस्सा गिरा, पांच लोगों की दबकर मौत, 18 से ज्यादा घायल फोटोः IANS

महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर हनुमान मंदिर के छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन बचाव कार्य शुरू कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा।

Published: undefined

यशवाड़ी गांव छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर मानवत मार्ग पर स्थित है।एक अधिकारी ने बताया, “मंदिर के सभा-मंडप (बाहरी हॉल) की छत का हिस्सा अपराह्न साढ़े तीन बजे गिर गया।” उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और अब तक लगभग 25 लोगों को बचाया गया है।

Published: undefined

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मंथा निवासी संतोष गडाडे, परभणी निवासी आकाश सुरदुसे, जिंतूर निवासी मुनेश अग्रवाल (26), मानवत निवासी सूरज पोपटकर (20) और वडवानी-बीड निवासी श्रीकृष्ण गवारे (38) के रूप में हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ थी।

Published: undefined

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परभणी में हुई घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ''महाराष्ट्र के परभणी में दीवार ढहने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भक्तों की मौत पर दुख जताया और कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined