
महाराष्ट्र के नासिक से निकला ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ का मार्च ठाणे पहुंच गया है। इस पदयात्रा में 30 हजार से ज्यादा किसान शामिल हैं। जैसे-जैसे किसानों की पदयात्रा आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बड़ी संख्या में किसान इसमें शामिल होते जा रहे हैं। किसान ठाणे से होकर मुंबई पहुंचेंगे।
Published: 11 Mar 2018, 12:13 PM IST
किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक ढवले ने बताया कि उन्हें शिवसेना, एमएनएस और रिपब्लिकन पार्टी समेत कई दलों ने समर्थन दिया है। इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने किसानों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना किसानों के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ सैद्धांतिक तौर पर ही नहीं बल्कि जमीन पर भी हम किसानों के साथ खड़े हैं।
Published: 11 Mar 2018, 12:13 PM IST
किसान सोमवार यानी 12 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करेंगे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसानों को आजाद मैदान पर ही रोक दिया जाएगा।
इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में किसान महिलाएं भी शामिल हैं। पदयात्रा में किसान महिलाओं का उत्साह देखने लायक है। पदयात्रा के दौरान एक बुजुर्ग महिला के पैर में कुछ चुभ गया बावजूद इसके वह इस पदयात्रा में आगे बढ़ती रहीं।
Published: 11 Mar 2018, 12:13 PM IST
किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसान विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया है। किसानों की मांग है कि बीते साल सरकार ने कर्ज माफी का जो वादा किया था उसे पूरी तरह से लागू किया जाए। साथ ही किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें भी लागू करने की मांग की है।
Published: 11 Mar 2018, 12:13 PM IST
एआईकेएस के सचिव राजू देसले का कहना है कि पिछले साल राज्य की बीजेपी सरकार ने किसानों के सशर्त 34,000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी की घोषणा की थी, लेकिन अब तक पूरा नहीं किया गया। उनका कहना है कि घोषणा के बाद जून महीने से अब तक 1,753 किसानों ने खुदकुशी कर ली है।
Published: 11 Mar 2018, 12:13 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 11 Mar 2018, 12:13 PM IST