
जम्मू कश्मीर विधानसभा में काफी हंगामा हुआ। आर्टिकल 370 पर हाथापाई की भी नौबत आ गई। इस दौरान पोस्टर भी फाड़े गए। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया। आपको बता दें, लांगेट के विधायक शेख खुर्शीद सदन में एक पोस्टर लेकर पहुंच गए थे, जिसमें आर्टिकल 370 की बहाली की मांग की गई थी।
इस पोस्टर को देखकर बीजेपी के विधायक भड़क गए और उन्होंने उनके हाथ से उस पोस्टर को छीन लिया। इस दौरान हाथापाई की नौबत आ गई। बीजेपी विधायकों ने शेख खुर्शीद के हाथ से पोस्टर लेकर उसे फाड़ दिया। इसके बाद बीजेपी एमएलए ने जमकर हंगामा किया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined