हालात

बिहार के इस मंदिर में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल, मचा हड़कंप

बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में आज भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि करीब 5 श्रद्धालु घायल हो गए। भगदड़ की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के लखीसराय जिले के अशोकधाम मंदिर में सोमवार को बेकाबू भीड़ के बीच कथित रूप से भगदड़ मचने से एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा श्रद्घालु बेहोश हो गए हैं। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सावन महीने के अंतिम सोमवार के मौके पर लखीसराय जिले के ऐतिहासिक इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम मंदिर में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। इसी दौरान, श्रद्घालुओं की लंबी कतार लगी थी, जिसमें अचानक भगदड़ हुई और दम घुटने से एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि पांच से अधिक शिवभक्त घायल हो गए।

श्रद्घालुओं की भारी भीड़ के कारण सभी बैरिकेडिंग टूट गए हैं, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे। घायलों को उपचार के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने मंदिर परिसर पहुंचकर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

लखीसराय के जिलाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि मंदिर में जलार्पण के समय हृदयाघात के कारण एक श्रद्घालु की मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से तत्पर और संवेदनशील है। उन्होंने किसी प्रकार की भगदड़ से इंकार किया है।

खबरों के मुताबिक, लोगों का कहना है कि वहां तैनात मजिस्ट्रेट मूकदर्शक बने हुए हैं। इस दौरान यह भी खबर है कि मीडियाकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की गई और कवरेज करने से रोका गया। इस घटना से प्रशासनिक दावों की भी पोल खुल गई है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध