
यूपी में योगी आदित्यनाथ के राज में रोडवेज बसों, शौचालय, थाने, टोल प्लाजा और हज हाउस समेत कई इमारतों को भगवा रंग में रंगने के बाद प्रतिमाओं को भी भगवामय किया जा रहा है। शाहजहांपुर में अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को ही भगवा रंग में रंग दिया गया है।
Published: 03 Aug 2018, 1:47 PM IST
मामला थाना बंडा के ढाका घनश्यामपुर गांव का है। जहां ग्राम सभा की जमीन पर 20 साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। 20 साल के बाद अचानक ही इस गांव में रातों-रात गांधी जी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगकर उन्हें भगवाधारी बना दिया गया। हालांकि नीचे प्रतिमा पर लाल रंग से राष्ट्रपिता लिखा हुआ है। इलाके के लोगों में इसे लेकर खासा गुस्सा है।
यह मामला सामने आते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। एडीएम सर्वेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published: 03 Aug 2018, 1:47 PM IST
गौरतलब है कि इससे पहले बदायूं जिले के कुंवरगांव के दुगरैया स्थित गांव में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर भी भगवा रंग चढ़ गया था। बाद में मामले को तूल पकड़ता देख इसे वापस नीले रंग में रंग दिया गया।
Published: 03 Aug 2018, 1:47 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 03 Aug 2018, 1:47 PM IST