हालात

बिहार के मोतिहारी में सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलटा, ग्रामीणों में तेल लूटने की मची होड़

मामला मोतिहारी के सुगौली में छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह एक सोयाबीन तेल से भरा टैंकर बंगरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया था। इस दौरान टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा।

फोटो: सोशल मीाडि
फोटो: सोशल मीाडि 

बिहार के मोतिहारी जिले में तेल से भरे टैंकर को लूटने का मामला सामने आया है। यहां एक सड़क पर पलटे तेल से भरे टैंकर को ग्रामीण बाल्टी भरकर लूट ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला मोतिहारी के सुगौली में छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह एक सोयाबीन तेल से भरा टैंकर बंगरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया था। इस दौरान टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा।

तेल से भरे टैंकर के पलटने की सूचना पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और वे अपने-अपने घरों से बाल्टी, डिब्बा और बोतल लेकर पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने मौके का फायदा उठाते हुए टैंकर से तेल भरना शुरू कर दिया। हालांकि, इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया।

वायरल वीडियो में लोग खेत में पलटे टैंकर से तेल भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि तेल भरने की होड़ में ग्रामीणों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने टैंकर से तेल भर रही भीड़ को नियंत्रित किया, जिसके बाद वहां से लोग भाग गए।

फिलहाल इस मामले की चर्चा मोतिहारी में जमकर हो रही है और वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में आए दिन सड़क हादसे सामने आते रहते हैं। बीते दिनों भी कई सड़क हादसे देखने को मिले थे, जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी पर पेजेश्‍क‍ियन का जवाब, परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग का अधिकार नहीं छोड़ेंगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो

  • ,
  • पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव खत्म होने तक एसआईआर पर रोक लगाने की मांग की, बोले- मौजूदा लिस्ट पर हो चुनाव

  • ,
  • महाराष्ट्र सूखा संकट: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस सरकार पर साधा निशाना, विशेष सत्र की मांग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक टूटा, निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर और रुपया हुआ कमजोर