हालात

इंदौर में डैम के पास स्टंट करना पड़ा भारी, पानी में गई थार, मुश्किल से बची युवकों की जान

थार के साथ ही स्टंट कर रहे युवक भी पानी में डूबने लगे। वो तो गाड़ी में सवार युवकों की खुशनसीबी रही कि वहां मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इंदौर में डैम के पास स्टंट करना पड़ा भारी, पानी में गई थार
इंदौर में डैम के पास स्टंट करना पड़ा भारी, पानी में गई थार फोटोः वीडियोग्रैब

मध्य प्रदेश की कारोबारी नगरी इंदौर के करीब चोरल डैम के किनारे एक थार से स्टंट करना कुछ युवकों को उस समय महंगा पड़ गया, जब अचानक संतुलन बिगड़ गया और थार पानी में जा समाई। थार के साथ ही स्टंट कर रहे युवक भी पानी में डूबने लगे। वो तो  गाड़ी में सवार युवकों की खुशनसीबी रही कि वहां मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि स्वाधीनता दिवस के मौके पर अवकाश होने के कारण इंदौर के पर्यटन स्थल चोरल डैम क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा लगा था। इसी बीच यहां थार पर सवार कुछ युवक स्टंट करने लगे। अचानक उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे चोरल डैम में जा गिरी और देखते ही देखते पानी में डूबने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी के चोरल डैम में गिरते ही आस-पास मौजूद लोग उसमें सवार लोगों को बचाने के लिए सक्रिय हो गए। इसका नतीजा यह हुआ कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई। बाद में दूसरी गाड़ी की मदद से पानी में डूबी थार को भी बाहर निकाला गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, केदारनाथ रोकी गई यात्रा

  • ,
  • Asia Cup 2026: नकवी के सामने नहीं झुका भारत, महिला टीम ने मोहसिन के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, सीधे ड्रेसिंग रूम लौटी