हालात

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ AAP ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, कार्रवाई होने तक जारी रहेगा आंदोलन

आप के चंडीगढ़ सह-प्रभारी सनी अहलूवालिया ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने के लिए क्रमिक भूख हड़ताल है और यह तब तक जारी रहेगी, जब तक चुनाव में धांधली के आरोपी पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती और बीजेपी के फर्जी मेयर को नहीं हटाया जाता।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ AAP ने किया भूख हड़ताल का ऐलान
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ AAP ने किया भूख हड़ताल का ऐलान फोटोः सोशल मीडिया

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं ने सेक्टर 17 में नगर निगम कार्यालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। आप ने कहा है कि यह अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक आरोपी पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती और बीजेपी के "फर्जी मेयर" को नहीं हटाया जाता।

आप के चंडीगढ़ के सह-प्रभारी सनी अहलूवालिया ने आंदोलन की जानकारी देते हुए मीडिया से बताया कि प्रतिदिन पार्टी के पांच नेता, जिनमें एक पार्षद और चार स्वयंसेवक शामिल रहेंगे, 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर रहेंगे और फिर अगले दिन अन्य पांच नेता लोकतंत्र के हत्यारों के खिलाफ उपवास करेंगे।

आप नेता ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने के लिए क्रमिक भूख हड़ताल है और यह तब तक जारी रहेगी, जब तक चुनाव में धांधली के आरोपी चुनाव पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती और बीजेपी के "फर्जी मेयर" को नहीं हटाया जाता है। उन्होंने कहा कि मसीह बीजेपी के अल्पसंख्यक विंग के सचिव हैं। उन्होंने 30 जनवरी को चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की है।

अहलूवालिया ने कहा कि प्रदीप छाबड़ा और चंद्रमुखी शर्मा समेत आप के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आप चंडीगढ़ के रोज गार्डन और सुखना झील जैसे प्रमुख स्थानों पर भी कैंडल मार्च आयोजित करेगी।अहलूवालिया ने कहा, "हम बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए घर-घर भी जाएंगे।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 2 दमकलकर्मी की मौत, इथियोपिया भूस्खलन से 14 लोगों की गई जान

  • ,
  • 'सिर्फ रील से नहीं कर सकते युवा को खुश', जयराम बोले- रोजगार संकट का समाधान के बजाय 'हेडलाइन मैनेजमेंट' में लगी मोदी सरकार

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, MP, हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, पंजाब के पटियाला में रेड अलर्ट

  • ,
  • ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिका के 25 राज्य पहुंचे कोर्ट, भारत समेत 60 देशों पर लगाए शुल्क को दी चुनौती

  • ,
  • नोएडा: चिप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने गए दमकलकर्मियों पर गिरी दीवार, 2 की मौत