हालात

बीजेपी नेता है जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी अंसार, 'आप' ने लगाया सनसनीखेज आरोप, जारी किए फोटो

दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने जहांगीरपुरी दंगों के सिलसिले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि दंगों का मुख्य आरोपी अंसार बीजेपी का नेता है। पार्टी ने बीजेपी के लिए प्रचार करते हुए उसकी फोटो जारी की हैं।

आप द्वारा जारी फोटो
आप द्वारा जारी फोटो 

क्या दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा बीजेपी की साजिश है? यही सनसनीखेज आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने खुलासा किया है कि दंगे का मुख्य आरोपी अंसार बीजेपी का नेता है और विधानसभा चुनावों के दौरान उनसे बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेताओं के साथ और विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए अंसार की फोटो भी जारी की है।

Published: undefined

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी दंगों के मुख्य आरोपी अंसार ने बीजेपी की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी थी।

पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भी इन तस्वीरों के अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा. "जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अँसार- भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है ये साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी माँगे। भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है"

Published: undefined

लेकिन आतिशी के ट्वीट के फौरन बाद ही उनकी टाइमलाइन पर कुछ लोगों ने इसी कथित बीजेपी नेता अंसार की वह फोटो भी शेयर की हैं जिसमें वह आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के साथ आप की टोपी लगाए प्रचार करता नजर आ रहा है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा