
प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला को 155 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े बैंक फ्रॉड केस में की गई है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस मामले के तार पहले से गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सबूत जुटाने और वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए ED ने देशभर में छापेमारी अभियान चलाया।
Published: undefined
सूत्रों के अनुसार, ED की टीम ने सोमवार सुबह गोवा और दिल्ली में दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरिक गिल और अन्य से जुड़े कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सबूतों के आधार पर दीपक सिंगला को हिरासत में लिया गया।
ED का कहना है कि महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े लोगों पर बैंकों के साथ कथित धोखाधड़ी कर लगभग 155 करोड़ रुपये की राशि हड़पने का आरोप है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर गबन की गई रकम किन खातों और व्यक्तियों तक पहुंचाई गई।
Published: undefined
इस मामले में दीपक सिंगला के अलावा महेश सिंगला और अमरिक गिल के नाम भी जांच के दायरे में आए हैं। ED फिलहाल वित्तीय लेन-देन और संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
वहीं, ED की कार्रवाई पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दीपक सिंगला की गिरफ्तारी राजनीतिक कारणों से की गई है। केजरीवाल ने दावा किया कि सिंगला को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने भाजपा में शामिल होने से इनकार किया और विपक्ष के लिए काम कर रहे थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined