हालात

बाहुबली मुख्तार अंसारी के MLA बेटे अब्बास की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, HC से लगा बड़ा झटका, जानें क्या है मामला?

विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने विवादित बयान देते हुए कहा था, "विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अधिकारियों को 6 महीने तक हटाया नहीं जाएगा। पहले उनसे हिसाब लिया जाएगा। इस मामले में अखिलेश भैया से बात भी हो चुकी है"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और समाजवादी पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ बयान देने के मामले में हाईकोर्ट ने FIR रद्द किए जाने और गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की अब्बास अंसारी के अर्जी को खारिज किया है।

आपको बता दें, इलाहाबाद हाईकोर्ट की जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस साधना रानी ठाकुर की डिवीजन बेंच ने पुलिस द्वारा चार्जशीट लगाए जाने के बाद अब्बास अंसारी की अर्जी को खारिज कर दिया है। ऐसे में अब अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी पर अदालत की रोक नहीं है। पुलिस इस मामले में अब अब्बास अंसारी को कभी भी कर गिरफ्तार सकती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में अब्बास की गिरफ्तारी पर 12 मई तक रोक लगा रखी थी।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने विवादित बयान देते हुए कहा था, "विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अधिकारियों को 6 महीने तक हटाया नहीं जाएगा। पहले उनसे हिसाब लिया जाएगा। इस मामले में अखिलेश भैया से बात भी हो चुकी है"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप