
नोएडा पुलिस ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को पकड़कर अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे देर रात जेल भेज दिया गया। श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। त्यागी को लुकसर जेल की विशेष सुरक्षा कक्ष के अंदर रखा गया है। सुरक्षा की ²ष्टि से श्रीकांत त्यागी को विशेष सुरक्षा कक्ष के अंदर अकेले रखा जाएगा। श्रीकांत त्यागी ने जमानत के लिए याचिका लगाई लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया।
Published: undefined
अब श्रीकांत त्यागी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें श्रीकांत त्यागी ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि, "मुझसे गलती हो गई। अफसोस है, एग्रेसिव हो गया था। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। मैं अपनी गलती के लिए माफी मांग लूंगा और मुझे बहुत ज्यादा पछतावा है।"
Published: undefined
वीडियो में श्रीकांत यह भी बता रहा है कि किस तरीके से ये विवाद शुरू हुआ। उसने बताया कि उसके घर के सामने की ग्रीन बेल्ट, जिसका पूरी प्रॉपर्टी का 5 परसेंट अतिरिक्त देकर मिलता है, उसी को वह और अच्छी तरीके से ग्रीन एरिया में बदल रहा था, जिसके बाद यह विवाद हुआ।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined