हालात

ओडिशा के कोरेई रेलवे स्टेशन पर हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी ने 2 लोगों को रौंदा, 8 घायल, कई लोगों के दबने की आशंका

ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले कोरई स्टेशन पर आज तड़के एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के डिब्बे प्लेटफॉर्म पर बने वेटिंग हाल तक पहुंच गए। इस दौरान 2 यात्री इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ओडिशा में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक, जाजपुर जिले के कोरेई स्टेशन पर एक मालगाड़ी के यात्री प्रतीक्षालय में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई। 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले कोरई स्टेशन पर आज तड़के एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के डिब्बे प्लेटफॉर्म पर बने वेटिंग हाल तक पहुंच गए। इस दौरान 2 यात्री इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ रिपोर्ट में मृतकों की संख्या तीन बताई जा रही है। रेलवे के मुताबिक, हादसे से दो रेल लाइनें अवरुद्ध हो गईं। स्टेशन भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

दुर्घटना के बाद पूरा स्टेशन परिसर को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है। माना जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे के नीचे और कुछ लोग दबे हो सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि दुखद हादसा है। किस वजह से यह दुर्घटना हुई है जांच के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद अप और डाउन दोनों सेवा को बंद कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, फेंकी फाइल, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर