
पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में 15 यात्रियों को ले जा रही डीटीसी की एक बस के मंगलवार तड़के पलट जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मार्ग संख्या 763 - आईएसबीटी से उत्तम नगर - पर चलने वाली दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस राजौरी गार्डन जा रही थी, तभी रिंग रोड पर वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर हुई।
अधिकारी ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined