हालात

नागालैंड: कोयला खदान में हादसा, भूस्खलन में 6 मजदूरों की मौत, 4 मजदूर घायल

सभी मजदूर कोयला खदान में खनन गतिविधियों में लगे हुए थे, तभी अचानक हुए भूस्खलन में उनमें से छह की जिंदा दबकर मौत हो गई। सभी छह मृतक मजदूर असम के गोलाघाट जिले के रहने वाले थे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नागालैंड के वोखा जिले में गुरुवार को एक कोयला खदान में दुर्घटना के बाद छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मजदूर कोयला खदान में खनन गतिविधियों में लगे हुए थे, तभी अचानक हुए भूस्खलन में उनमें से छह की जिंदा दबकर मौत हो गई। सभी छह मृतक मजदूर असम के गोलाघाट जिले के रहने वाले थे। घायलों को दीमापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौतें कोयला खदान में आग लगने के कारण हुई हैं, न कि भूस्खलन के कारण।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत