
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को धमकी देना वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनविंदर सिंह है और यह लखनऊ का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, मनविंदर सिंह कैटरीना का बहुत बड़ा फैन था। मुंबई में बॉलीवुड में काम करने के लिए स्ट्रग्ल कर रहा था। प्रोफाइल बायो में शख्स ने खुद को एक्टर बताया हुआ है। बताया जा रहा है रहने वाला यूपी के लखनऊ का था। इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम King Aditya Rajput🇮🇳VVIP लिखा हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि इस शख्स ने बायो में My Girlfriend/Wife @katrinakaif लिखा है। आरोपी ने कटरीना की ऑफिशियल आईडी को भी टैग कर रखा है।
गौरतलब है कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आज सुबह केस दर्ज की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर ही कैटरीना कैफ को धमकी भरे मैसेज भेजे थे जिसके बाद उनके पति एक्टर विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया ये भी जा रहा है कि विक्की कौशल ने इस शख्स को समझाने की भी कोशिश की थी लेकिन फिर भी ये शख्स उन्हें मैसेज करता रहा, जिसके बाद मजबूर हो कर विक्की कौशल को शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
पुलिस ने धारा 506 (2) (धमकी) और 354 (डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट 67 (अश्लील तस्वीरें, वीडियो और कमेंट्स पोस्ट करना) तहत भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने पिछले साल 9 दिसंबर को शादी की है। हाल ही में दोनों सितारे अपने करीबी दोस्तों के साथ कटरीना का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव गए थे। 16 जुलाई को कटरीना ने अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।
इससे पहले कई बॉलीवुड अभिनेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उनमें एक्ट्रेस सलमान खान, सलिम खान, स्वरा भास्कर शामिल है। जून में एक पत्र के माध्यम से स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी मिल थी। इसके बाद स्वरा ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। इससे पहले हाल ही में 29 मई को सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान के पिता सलीम खान जब मार्निंग वॉक करके जब एक बेंच पर आराम कर रहे थे, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकी भरी एक चिट्ठी दी थी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 25 Jul 2022, 3:35 PM IST