हालात

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को बड़ी राहत, कोर्ट से अनुमति के बिना जा सकेंगी विदेश

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को बड़ी राहत मिली है। अब कोर्ट से अनुमति के बिना विदेश जा सकेंगी

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को बड़ी राहत मिली है। अब कोर्ट से अनुमति के बिना विदेश जा सकेंगी। दरअसल, महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडीज भी आरोपी पाई गई हैं, जिस कारण उन्हें काफी समय से इस केस में ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस बीच जैकलीन ने कोर्ट से दुबई जाने के लिए परमिशन मांगी थी, जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने जैकलीन को अनुमति दे दी है, लेकिन एक्ट्रेस एक समय तक ही ये यात्रा कर सकती हैं। यानी जैकलीन 25 से 27 मई अबूधाबी और 28 मई से 12 जून तक इटली की यात्रा कर सकती हैं। 

बता दें कि जैकलीन इससे पहले भी अपने प्रोफेशनल काम के लिए कोर्ट से दुबई जाने की अनुमति मांग चुकी हैं, लेकिन उस समय कोर्ट ने जैकलीन को विदेश जाने से मना कर दिया था, क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक आरोपी के रूप में जैकलीन को हर बार विदेश यात्रा करने की अनुमति कोर्ट नहीं दे सकता था। इतना ही नहीं साल 2022 में जैकलीन को उनके खिलाफ जारी एक लुक-आउट के आधार पर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में भी लिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला