हालात

अभिनेत्री शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, अस्पताल में कराया गया भर्ती

शबाना आजमी हालांकि, इस खाली समय का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने खुद को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मुझे बमुश्किल से आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलता हो। इसलिए यह मेरे लिए ब्रेक की तरह है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेत्री शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया है। खांसी और सर्दी होने पर एक नियमित जांच के दौरान शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

शबाना आजमी हालांकि, इस खाली समय का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने खुद को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि करते हुए कहा, “मुझे बमुश्किल से आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलता हो। इसलिए यह मेरे लिए ब्रेक की तरह है।” उन्होंने आगे कहा, "मैं अस्पताल में भर्ती हूं और मेरे स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।"

देश में इस साल अब तक कई हस्तियों को स्वाइन फ्लू हो चुका है। इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ था, जिसके उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। एक आंकड़े के मुताबिक, देश में इस बीमारी से पिछले हफ्ते 86 लोगों की जान चली गई थी। देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 312 से ज्यादा हो गई है। एक आंकड़े के अनुसार, देश में 9 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं।

Published: 13 Feb 2019, 9:35 AM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक स्वाइन फ्लू से 9 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले राजस्थान में सामने आए हैं। यहां पर सबसे ज्यादा इस बीमारी से मौत भी हुई है। हालांकि, राज्य सरकार इसे लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि इस बीमारी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं और मरीजों को सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाए।

Published: 13 Feb 2019, 9:35 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Feb 2019, 9:35 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार

  • ,
  • ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता को बरकरार रखा, सभी शर्तें भी खारिज

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओं की कानूनी मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, BJP पर लगाया अत्याचार का आरोप