हालात

कोरोना से जंग जीत गईं अभिनेत्री जोया मोरानी, इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

इंस्टाग्राम लाइव पर अभिनेता वरुण धवन के साथ बातचीत करते हुए जोया ने अपने स्वास्थ्य के बारे में सकारात्मक विचार व्यक्त किए थे। उन्होंने कहा था कि मैं वास्तव में इस पर विश्वास नहीं कर सकती थी, क्योंकि मुझे इस खबर पर संदेह था और सभी कहानियों को देख रही थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद अभिनेत्री जोया मोरानी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जोया ने अस्पताल से बाहर आने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम से दी। अभिनेत्री ने एक सर्जिकल मास्क पहने हुए सेल्फी पोस्ट की। तस्वीर के कैप्शन में जोया ने लिखा, "वक्त आ गया है कि मैं अपने योद्धाओं को गुड बाय बोलूं और वे हमेशा मेरी दुआओं में बने रहें। आइसोलेशन के आईसीयू अलविदा। अब प्यारे घर का वक्त है।"

हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले शनिवार को इंस्टाग्राम लाइव पर अभिनेता वरुण धवन के साथ बातचीत करते हुए, जोया ने अपने स्वास्थ्य के बारे में सकारात्मक विचार व्यक्त किए थे। उन्होंने कहा था, "मैं वास्तव में इस पर विश्वास नहीं कर सकती थी, क्योंकि मुझे इस खबर पर संदेह था और सभी कहानियों को देख रही थी। और फिर अचानक यह महसूस हुआ कि मुझे भी यह है, यह थोड़ा डरावना है। लेकिन मैं वादा कर सकती हूं कि एक बार जब आप इससे गुजरते हैं, तो आपको एहसास होता है कि इसे संभाला जा सकता है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Apr 2020, 10:01 AM IST

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा