हालात

अधीर रंजन चौधरी बोले- देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि बिल संसद से पारित किया गया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वक्फ बिल के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर बयान दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वक्फ बिल के खिलाफ आंदोलन आज से नहीं बल्कि कई महीनों से चल रहा है। आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि आम जनता में से पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने संयुक्त संसदीय समिति के कार्यालय में वक्फ बिल के विरोध में अपनी राय व्यक्त की है। देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को बलपूर्वक छीनने की कोशिश की जा रही है।

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा कि हमारे संविधान में अनुच्छेद 26 स्पष्ट रूप से कहता है कि अल्पसंख्यक समुदाय को अपने धार्मिक अधिकारों का पालन करने का पूरा अधिकार है।

बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर कथित तौर पर जनता के पैसे का दुरुपयोग करने के मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "यह कोर्ट का मामला है। इसमें मैं कैसे हस्तक्षेप कर सकता हूं? कोर्ट जो भी फैसला करेगा, कोर्ट पर ही छोड़ देना चाहिए। मुझे इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।"

बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने केंद्र सरकार से वक्फ संशोधन बिल को लेकर चेतावनी दी थी। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि बिल संसद से पारित किया गया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि वक्फ बिल के खिलाफ 17 मार्च को जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस, पूरे यूपी में आज प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ