हालात

इलाहाबाद के बाद अब शिमला की बारी, श्यामला करने की तैयारी में हिमाचल की बीजेपी सरकार

उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार की राह पर चलते हुए अब हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार भी राजधानी शिमला का नाम बदलने पर विचार कर रही है। बीजेपी की जयराम ठाकुर की सरकार शिमला का नाम बदलकर श्यामला करना चाहती है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का नाम बदले जाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार भी राजधानी शिमला का नाम बदलने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार शिमला का नाम बदलकर श्यामला करने की योजना बना रही है। शुक्रवार को बीजेपी सरकार के मुखिया जय राम ठाकुर ने इस संबंध में कहा कि अंग्रेजों के भारत आने से पहले शिमला को श्यामला के नाम से जाना जाता था। इसका नाम बदलने की मांग पर उनकी सरकार लोगों के विचार जानेगी।

बता दें कि दक्षिणपंथी हिंदू समूह लंबे समय से शिमला का नाम बदलने की मांग करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि ब्रिटिश राज की पहचान को खत्म किया जाना चाहिए। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल पीटरहॉफ का नाम बदलकर रामायण के रचियता वाल्मीकि के नाम पर रखने की भी मांग की है। हाल ही में यूपी सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के बाद शिमला का नाम बदलने की भी मांग तेज हो गई है।

गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पिछली सरकार में शिमला का नाम बदलने की मांग की थी। लेकिन 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला का नाम बदलने की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी